लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इलेक्ट्रिशियन के 22 पदों का लंबित परिणाम किया जारी

Ankita | 3 जून 2023 at 7:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इलेक्ट्रिशियन के 22 पदों का लंबित परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि लोक सेवा आयोग द्वारा हमीरपुर में विजिलेंस की कार्यवाही के बाद ये पहला परिणाम जारी किया गया है।

भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर 2022 को किया गया था। 104 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की पड़ताल 14 नवंबर 2022 को हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि हमीरपुर के लंबित परिणामों को लेकर उम्मीदवारों में असंतोष पनपा हुआ था। शनिवार सुबह ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के लंबित परिणामों को शीघ्र घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि विजिलेंस की जांच के दायरे में नही आने वाली परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि भंग किए गए आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के रिकॉर्ड को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]