हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक बने प्रो. श्याम लाल कौशल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल बने है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय काफी दिनों से परीक्षा नियंत्रक का पद खाली चल रहा था। ऐसे में परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति को लेकर मांग उठ रही थी, जिसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्त की है।
एचपीयू के कार्यकारी वीसी ने प्रो. श्याम कौशल को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बता दें प्रो. कौशल दूसरी बार परीक्षा नियंत्रक के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रो. कौशल मूलत: जिला बिलासपुर से ताल्लुक रखते हैं। प्रो. श्याम लाल कौशल विवि के बिजनेस स्कूल के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं और अब तक विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वे एक जुलाई 2014 से 31 मार्च 2016 तक परीक्षा नियंत्रक रह चुके हैं, वहीं विवि के दो बार विवि के कुलसचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी देख चुके हैं। इसके अलावा वह एक साल तक विवि के चीफ वार्डन, कई मर्तबा अपने विभाग के विभागाध्यक्ष, डीन काॅमर्स एवं मैनजमेंट जैसे अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।