हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डिजिटल आई कार्ड की शुरुआत
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अब छात्रों को डिजिटल आई कार्ड जारी किए जाएंगे। यह डिजिटल आई कार्ड ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा और छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश के लिए यह आई कार्ड अनिवार्य होगा।
एचपीयू के चीफ वार्डन प्रो आरएटल जिंटा ने बताया कि छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपना पासवर्ड डालकर हॉस्टल टैब पर क्लिक कर सकते हैं और इस बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। हाल ही में एचपीयू की ओर से हॉस्टल प्राप्त करने वाले छात्रों की लिस्ट भी जारी की गई है।
इस डिजिटल आई कार्ड में छात्र की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी और गैर कानूनी तरीके से हॉस्टल में रह रहे छात्रों पर नकेल कसी जा सकेगी। इसके अलावा, छात्रों की सुरक्षा के लिए कई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी हॉस्टलों को रेनोवेट भी किया जा रहा है।