Loading...

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दर्दनाक हादसा : छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

NEHA • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर किन्नौर के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र अखिल एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। रात को ही हादसे की सूचना मिलने पर छात्र को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एचपीयू के चीफ वार्डन आरएल जिंदा ने हादसे की पुष्टि की है। शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। विवि के चीफ वार्डन और अन्य स्टाफ आईजीएमसी में मौजूद हैं।

मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। मृतक छात्र के परिजनों को संवेदनाएं दी जा रही हैं।