हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल किया जारी….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के लिए आयोजित की जाने वाली पीजी की प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। संशोधित शेडयूल के अनुसार प्रवेश परीक्षाएं 12 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएंगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के साथ ही ये परीक्षाएं होने के कारण विवि ने परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने नई तय की गई पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की अधिसूचना जारी की है।
(पीजी कोर्स प्रवेश —— परीक्षा तिथि)
(एमए सोशल वर्क, लोक प्रशासन, जेएमसी, एम टेक —-12 जून) (एमए योगा, समाजशास्त्र, साइकोलॉजी —- 13 जून) (एफवाईआईसीटीटीएम,एम एड, एमए संस्कृत, बीएचएम —- 14 जून) (एमए अर्थशास्त्र, एमए इतिहास —-15 जून) (एमटीटीएम, एमए इंग्लिश, एमए विजुअल आर्ट, म्यूजिक —-16 जून)
(एमए ग्रामीण विकास, बीबीए, बीसीए, एमसीए —-17 जून) (एमए फिजिकल एजूकेशन, एमपीएड —-17 जून) (ग्राउंड टेस्ट— 18 जून) (एमएफए मिनियेचर एंड पेंटिंग, एमएससी पर्यावरण विज्ञान एमबीए ग्रामीण विकास —– 19 जून) (एचपीयू मेट —– 20 जून) (एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, एम कॉम, एमए राजनीति शास्त्र —– 21 जून)
(एमए फिजिकल एजूकेशन, एमपीएड, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी एमएससी बायोटेक्नोलॉजी —– 22 जून) (एमएससी केमिस्ट्री, जूलाॅजी, मैथेमेटिक्स —– 23 जून) (एलएलबी, एमए हिंदी, एमए भूगोल —- 24 जून) (एमए बिजनेस इकोनोमिक्स, एमए ट्रांसलेशन —– 26 जून)