Loading...

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने घोषित किया बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Ankita • 16 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के अधीन आए सभी बीएड काॅलेजों में दाखिले के लिए बीते 1 जुलाई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम वैबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।

इस प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए 22204 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 20983 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। प्रदेश के 15 शहरों में 52 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई थी। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मैरिट सूची तैयार करने में जुट गया है।

अगले एक सप्ताह में यह मैरिट सूची जारी कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग, काॅलेज ऑफ एजुकेशन धर्मशाला सहित प्रदेश के 73 निजी बीएड काॅलेजों में मौजूद 8 हजार सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी।