Loading...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर जारी किया अलर्ट

Ankita • 23 Aug 2024 • 1 Min Read

देश में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, जानें लक्षण और बचाव……

HNN/ शिमला

देश में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, सीएचओ और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जिलों में बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिए हैं।

मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, में कम से कम 5 से 6 आइसोलेशन विस्तार की सुविधा रखने को कहा है। प्रदेश सरकार ने सरकार ने एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने विदेश से हिमाचल आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है।

क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण:-
1. तेज सिर दर्द और सूजन होने पर
2. मांसपेशियों और पीठ में दर्द होना
3. तेज बुखार आना
4. बुखार कम होने पर शरीर में चकत्ते हो जाना
5. ध्यान रखें कि ये चकत्ते चेहरे से शुरू होते हैं और फिर पूरे शरीर में हो जाते हैं और फिर इनमें खुजली और दर्द होता है।

कैसे कर सकते हैं बचाव ?
1. बचाव करने के लिए सबसे पहले तो आपको लक्षणों की पहचान करनी होती है और फिर ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाना जरूरी है। आप संक्रमित व्यक्ति को अलग रख सकते हैं
2. पूरी तरह सफाई का ध्यान रखें और हाथों को बार-बार धोएं
3. शारीरिक संबंध न बनाएं
4. अपने डॉक्टर से संपर्क करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।