Loading...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 साल बाद इतने गुना बढ़ाई स्टांप ड्यूटी….

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्टांप ड्यूटी 10 गुना बढ़ा दी है। इससे प्रदेश की आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बता दें हिमाचल सरकार द्वारा 10 साल बाद स्टांप ड्यूटी में बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक शपथ-पत्र और नकल लेने के लिए लगाए जाने वाले आवेदनों पर अब 3 गुना ज्यादा स्टांप शुल्क अदा करना होगा। नकल के लिए 7 रुपये की जगह अब 20 रुपये देने होंगे।

शपथ पत्र के शुल्क को 10 रुपये से 20 रुपये और एग्रीमेंट के लिए अब 50 की जगह 100 रुपये का शुल्क देना होगा। टाइपिंग और सत्यापित के लिए अलग से शुल्क तय किया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 2011-12 के बाद अब स्टांप ड्यूटी पर शुल्क बढ़ाया है।