हिमाचल प्रदेश सरकार ने 29 HAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 एचएएस (HAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें नाहन समेत कई अन्य उपमंडलों के एसडीएम (SDM) भी शामिल हैं। अधिसूचना के मुताबिक जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के एसडीएम सलीम आजम को एसडीएम धीरा, जिला कांगड़ा लगाया गया है।
इसके अलावा, सहायक आयुक्त, उपायुक्त हमीरपुर पवन कुमार को संयुक्त निदेशक, मत्स्य पालन, मुख्यालय बिलासपुर के लिए ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम निचार, जिला किन्नौर बिमला देवी को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, सोलन नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार, कमरऊ, जिला सिरमौर मयंक शर्मा को उप-आवासीय आयुक्त हिमाचल भवन, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है।
मंडी में मंडलायुक्त की सहायक आयुक्त समृतिका को एसडीएम बल्ह, नेरचौक, जिला मंडी में तैनाती दी गई है। उनको विशाल शर्मा के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो अपने आगे के पदस्थापन आदेशों के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। रजिस्ट्रार अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी, नेरचौक जिला मंडी अमर नेगी को एसडीएम सुंदरनगर जिला मंडी के लिए तबादला किया गया है।