Loading...

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे राजीव शकधर

Ankita • 12 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के आठ अलग-अलग हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे।

वह न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की जगह लेंगे। शकधर देश के सबसे वरिष्ठतम जजों में से एक हैं। शीर्ष अदालत ने हिमाचल हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव अब झारखंड में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। बता दें जस्टिस राजीव शकधर वर्ष 2008 में दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे।