हिमाचल प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2024 : तीन अक्तूबर से शुरू, जानें परीक्षा कार्यक्रम
HNN/शिमला
राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं तीन अक्तूबर से शुरू होकर दस अक्तूबर तक चलेंगी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण 348 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से एचएएस, एचपीएस सहित विभिन्न क्लास वन श्रेणियों के 18 पद भरे जाएंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, तीन अक्तूबर को अंग्रेजी और हिंदी विषय की परीक्षा होगी। चार अक्तूबर को निबंध परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पांच से सात अक्तूबर तक जनरल स्टडी की परीक्षाएं होंगी। नौ और दस अक्तूबर को आप्शनल विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
आयोग के सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!