Loading...

हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को मिला वेतन, पेंशन के लिए अभी करना होगा इंतजार

Ankita • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को आज वेतन मिल गया है। परन्तु अभी तक भी सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन नहीं मिली है। पेंशन के लिए अभी भी उनको इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि नया साल शुरू हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विद्युत बोर्ड के लगभग 50 हजार कर्मचारियों, पेंशनर्स को बीते दिसंबर के वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया था। कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत बोर्ड के 52 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को किसी माह की पहली तारीख को वेतन और पेंशन नहीं मिल पाई हो।

बता दें प्रदेश भर में विद्युत कर्मचारी और पेंशनर पिछले 5 दिनों से अपने हक के लिए सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, कर्मचारी और इंजीनियरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंध निदेशक को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन अभी जारी रहेगा।