Loading...

हिमाचल में अगले चार दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी….

Ankita • 4 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश और जमकर तबाही मचा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 दिनों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। बता दें प्रदेश में 9 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। भारी बारिश के चलते प्रदेश में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

प्रदेश में अब तक बारिश से 199 लोगों की जान जा चुकी है। 229 लोग घायल तथा 31 लोग लापता हैं। प्रदेश में बारिश के कारण आई आपदा की वजह से 331 सड़कें 23 दिन से बंद पड़ी हैं। सैकड़ों मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल में मानसून में अब तक 6500 रुपए करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।