शिमला
ऊना में तापमान 44.2 डिग्री, कई जिलों में लू और भीषण लू के आसार
राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क, तापमान चरम पर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा।
कल्पा में 27.8 डिग्री अधिकतम और 13.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
मनाली में 31.2 डिग्री अधिकतम और 18.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
11 से 13 जून तक लू की चेतावनी
11 जून को ऊना और कुल्लू जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि कांगड़ा, मंडी और शिमला में सामान्य लू के हालात बन सकते हैं।
12 जून को ऊना और कुल्लू में भीषण लू तथा बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में लू की आशंका है।
13 जून को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में लू चलने के संकेत हैं।
14 जून से मौसम में बदलाव के संकेत
14 जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी इसी रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
15 जून को बारिश की शुरुआत
15 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं किन्नौर, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
शिमला में मौसम साफ रहेगा
11 से 13 जून तक शिमला शहर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इन दिनों अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

