लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में अग्निपथ योजना का लगातार दूसरे दिन विरोध जारी, सड़कों पर उतरे युवा

SAPNA THAKUR | 17 जून 2022 at 12:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

देशभर के कई राज्यों में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और हरियाणा में युवा सड़कों पर निकलकर इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में आग तक लगा दी और कई जगह जमकर तोड़फोड़ भी हुई है। ऐसे में अब इस योजना का विरोध करने से हिमाचल प्रदेश के युवा भी चूके नहीं है।

आपको बता दें कि बीते रोज प्रदेश के कई जिलों में युवाओं का गुस्सा सरकार के खिलाफ फूटा था। आज लगातार दूसरे दिन राज्य में इस योजना का विरोध जारी है। इस योजना के विरोध में सुबह से ही युवा सड़कों पर उतर गए हैं तथा केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बात अगर हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की की जाए तो यहां सुबह से ही सड़कों पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जसूर में युवाओं ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 25 मिनट तक युवाओं ने जाम किए रखा। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय महाजन भी युवाओं के बीच में पहुंचे थे। वही, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं को वहां से हटाया। जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]