हिमाचल में अनियंत्रित होकर निजी बस ने 7 वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में…..

By Ankita Published: 27 Oct 2023, 8:55 PM | Updated: 27 Oct 2023, 8:55 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें राजधानी के सर्कुलर रोड पर लक्कड़ बाजार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर निजी बस ने 7 वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि गनिमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। बस में सवार सभी यात्री ठीक है। परंतु वाहनों को काफी क्षति पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, मुद्रिका रूट पर करीब 30 यात्रियों से भरी हुई निजी बस संजौली से ओल्ड बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल के नीचे बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी के तरफ खड़े एक वाहन से जा टकराई।

इस दौरान करीब पांच अन्य वाहन सड़क पर खड़े थे। जो बस की चपेट में आ गए। पुलिस ने बस चालक का अस्पताल में मेडिकल करवाया है। चालक का कहना है कि उसे चक्कर आ गया था। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।