Loading...

हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम का हाल, खिलेगी धूप या होगी बारिश-बर्फबारी…

Ankita • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने से प्रदेश के लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत 8 व 9 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है।

बीते दिनों पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 10 से 12 मार्च तक कुछ स्थानों पर मौसम फिर खराब रह सकता है।