हिमाचल में अब नहीं बिकेगी कॉटन कैंडी, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब कॉटन कैंडी न ही बनेगी और न ही बिकेगी। बता दें सैंपल फेल होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे बेचने और बनाने पर बैन लगा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिंक, ऑरेंज, पर्पल, येलो, सी ग्रीन, व्हाइट और ग्रीन-पर्पल मिक्स कॉटन कैंडी के सैंपल भरे थे। इनके सैंपल सोलन, शिमला, बिलासपुर और अन्य शहरों में भरे गए थे।
बता दें कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल का यूज़ किया जाता है, जिससे कैंसर हो सकता है। उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि हिमाचल में अब कॉटन कैंडी न ही बनेगी और न ही बिकेगी।