Loading...

हिमाचल में अब वन काटुओं की खैर नहीं, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

SAPNA THAKUR • 28 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अवैध वन कटान के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि वन काटू हरे-भरे पेड़ों को काटकर उनकी तस्करी करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे वन कटान के मामलों को लेकर वन विभाग पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। ऐसे में हिमाचल में वन काटुओं पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।

ड्रोन की मदद से जंगलों को अवैध कटान से बचाने में मदद मिलेगी। उधर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हिमाचल प्रदेश अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में अवैध वन कटान और वन क्षेत्र विस्तार पर अब ड्रोन की मदद से नजर रखी जाएगी।

वनों की निगरानी और सर्वे के लिए विभाग दो नए ड्रोन खरीदने जा रहा है। ड्रोन की मदद से ली जाने वाली तस्वीरों का आंकलन कर वनों की स्थिति का सटीक आंकलन हो सकेगा।