Loading...

हिमाचल में अब सरकारी भवनों और सड़कों का निर्माण कंस्ट्रक्शन ऑडिट के बाद होगा- मुख्यमंत्री

By Ankita Published: 7 Apr 2023, 12:16 PM | Updated: 7 Apr 2023, 12:16 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब निर्माण से पहले सड़कों व सरकारी भवनों का कंस्ट्रक्शन ऑडिट किया जाएगा। इसके तहत निर्माण में आने वाली लागत का पूरा आंकलन किया जाएगा।

यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक अनिल शर्मा के सवाल के जवाब में हस्तक्षेप करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भवन की डीपीआर 10 करोड़ रुपए की बनती है तो भवन के बनते-बनते उस पर 15 से 25 करोड़ तक का खर्च हो जाता है। इसलिए अब भविष्य में सड़क व भवन निर्माण में कंस्ट्रक्शन ऑडिट के साथ आगे बढ़ेंगे।