Loading...

हिमाचल में अभी खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना

Ankita • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम खराब बना रहा। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी तो कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों के दौरान भी राज्य में मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 26 व 27 जनवरी को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। 28 जनवरी को कई क्षेत्रों में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।