HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार ना के बराबर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी आगामी दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। तो वहीं बीते कुछ दिनों से राज्य में मौसम साफ बना हुआ है तथा आगामी दिनों के दौरान भी बारिश नहीं होने से तापमान और अधिक बढ़ेगा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है।
गर्मी के कारण लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। खासतौर पर छोटे बच्चे जुखाम-बुखार से पीड़ित है। वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ता पारा हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आलम है कि अब सुबह 9:00 बजे के बाद ही पारा 30 के पार पहुंच रहा है। दिन के वक्त लोग भीषण गर्मी के चलते घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इतना ही नहीं बाजारों में भी अब सन्नाटा पसरना शुरू हो गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 40 के करीब पहुंच चुका है। खास तौर पर जिला ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





