HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 1 सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ेगा। आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ़ बना रहने से बारिश की संभावना न के बराबर जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी तथा गर्मी लोगों के खून पसीने छुड़ाएगी।
मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में 10 जून तक मौसम साफ रहेगा और चटक धूप खिलेगी। मौसम के साफ रहने से तापमान में भी इजाफा होगा। आपको बता दें कि इन दिनों राज्य में मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान लगातार चढ़ता ही जा रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लोग बारिश की आस लगाए बैठे हैं परंतु अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उधर, कई क्षेत्रों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। जिला ऊना की बात करें तो यहाँ अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





