HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश के आसार ना के बराबर जताये जा रहे हैं। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो आगामी दिनों के दौरान यानी कि तकरीबन 1 सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान समूचे प्रदेश में धूप खिलेगी जिससे तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ेगा।
हालांकि, बीते दिनों रोहतांग दर्रा सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई थी जिससे मौसम में ठंडक है।तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों सहित पहाड़ों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोग पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
फसलों को बारिश की जरूरत है परंतु आगामी दिनों के दौरान मौसम साफ बताया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई फसलें भी बारिश ना होने के कारण सूखने के कगार पर आ गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





