Loading...

हिमाचल में अभी भी 134 सड़कें बंद, 10 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप

SAPNA THAKUR • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ जिसके बाद से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम के साफ रहने के बावजूद भी प्रदेश में 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तथा बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं।

इसके अलावा कई पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई है। सोमवार शाम तक प्रदेश में 134 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित रहीं। इसके अलावा 10 बिजली ट्रांसफार्मर और चार पेयजल योजनाएं भी ठप रही। हालांकि संबंधित विभागों द्वारा इन्हें बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।