HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व मामलों के घरद्वार के नजदीक त्वरित निपटारे के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत पुरे प्रदेश में आज 30 व कल 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस पर चिन्हित स्थानों पर ज़मीन के लंबित इंतकाल के मामलों का निपटारा किया जाएगा। लोग निर्धारित तिथियों में चिन्हित स्थानों और उनसे लगते पटवार वृतों से संबंधित भूमि के इंतकाल के निपटारे के लिए आ सकते हैं।
उन्होंने लोगों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। इसके तहत सभी तहसील और उपतहसील तथा बंदोबस्त सर्किल स्तर पर केवल लंबित इंतकाल सत्यापन के मामलों का निपटारा किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 22,000 से अधिक ऐसे मामले लंबित पड़े हैं। तो वहीं इससे लोगों को इंतकाल के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाने से भी राहत मिलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इंतकाल की प्रक्रिया समय पर पूरी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में करीब 25000 इंतकाल के मामले लटके हुए हैं। इन लोगों ने ज़मीने खरीदी हैं, लेकिन इंतकाल न होने से इनका मालिकाना हक इन लोगों को नहीं मिल पाया है। इसी कारण सरकार ने इन लंबित मामलों को निपटाने के लिए आज 30 अक्तूबर और कल 31 अक्तूबर का दिन रखा गया है।
जिसके बाद जो मामले बचेंगे उनको आगे निपटाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने जमीन तो खरीद रखी हैं। लेकिन इनके इंतकाल नहीं हो रहे हैं। इन्हीं लोगों के हित को देखते हुए सरकार ने इंतकाल अदालत करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति सरकारी कामकाज में तेजी लाने की है ताकि आम लोगों को सहूलियत हो।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





