Loading...

हिमाचल में आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…..

Ankita • 27 Jul 2023 • 1 Min Read

इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट…..

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश और जमकर तबाही मचा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं 29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 2 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट…..
चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।