Loading...

हिमाचल में आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी….

Ankita • 28 Jul 2023 • 1 Min Read

भारी बारिश से प्रदेश में अब तक इतने करोड़ रुपए का हुआ नुक्सान…….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 28 व 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जुलाई से मौसम में कुछ सुधार की संभावना है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 466 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। शिमला जिले से सबसे ज्यादा 220 और कुल्लू में 115 सड़कें बंद हैं।

वहीं, राज्य में 552 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। इसी तरह 204 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। शिमला, कुल्लू व मंडी में सबसे ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं। इस बार मानसून में 24 जून से 27 जुलाई तक प्रदेश में 5491.99 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हो चुका है। 183 लोगों की जान गई है। 206 लोग जख्मी हुए हैं। बाढ़ से 687 मकान ढह गए, जबकि 7029 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 68 और अचानक बाढ़ की 51 घटनाएं सामने आई हैं।