HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने हर किसी के पसीने छुड़ाए हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर व सोलन जिला के लिए जारी हुआ है।
मौसम विभाग ने आज और कल यानी कि रविवार और सोमवार को इन जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उधर, बीते रोज धर्मशाला पर्यटन नगरी में भी खूब गर्मी पड़ी और पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। धर्मशाला में गर्मी ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





