Loading...

हिमाचल में आज बदलेगा मौसम का मिजाज़, बारिश-बर्फ़बारी के आसार

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम सफ बना हुआ है। हालाँकि प्रदेश के कुछ ही इलाकों में धुप खिली हुई है। बता दें आज फिर प्रदेश में मौसम अपना मिजाज़ बदल सकता है। जिससे लोगों को फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

नववर्ष के पहले दिन भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।