हिमाचल में आज भारी बारिश 5 जिलों में बाढ़ का खतरा
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ क्षेत्रों के लिए आज भारी बारिश और कल तेज अंधड़ का यैलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 12 सितम्बर तक हल्की बारिश की संभावना के बीच लागू रहेगा।
मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की बाढ़ का जोखिम होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अन्य सभी एनएच पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण की टीमें नैशनल हाईवे को सुचारू रखने के लिए तत्परता के साथ कार्य करी रही हैं।
कुकुमसेरी में तापमान 9.5 डिग्री तक गिर गया है, जोकि सबसे ठंडा स्थान है। मंडी से कुल्लू वाया पंडोह औट एनएच-21 भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार 6, 7 और 9 मील के पास भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते एनएच-21 पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। वहीं किनौर में निगुलसरी स्लाइडिंग प्वाइंट पर भूस्खलन के चलते एनएन-5 लगभग 5 घंटे बंद रहने के बाद बहाल कर दिया गया है।