Loading...

हिमाचल में आज व कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, नदी-नालों से दूर रहे लोग

Ankita • 8 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश की सभी सड़को पर बाढ़ जैसी संभावनाएं बन गई है। झमाझम बारिश से नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। इसके अलावा लोगों ने गर्मी से भी काफी राहत ली है। वहीं तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऊपरी क्षेत्रों में अब लोगों को गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। भारी बारिश से प्रदेश में किसानों बागवानों को भी काफी नुक्सान हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 व 9 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 10 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। विभाग ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थलों से दूर रहने की अपील की है।