हिमाचल में इस दिन तक बढ़ी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि….
HNN/ शिमला
छात्रवृत्ति की विभिन्न योजनाओं के आवेदन की तिथि अब 16 जनवरी तक बढ़ाई गई है। ऐसे में वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए छात्र 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि को बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नैशनल इनफॉर्मेटिक्स सैंटर न्यू दिल्ली को पत्र लिखा था।
प्रदेश में बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण प्रक्रिया के लिए भी शिक्षण संस्थानों को अतिरिक्त समय दिया गया है। आवेदन की अवधि बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रदेश के ऐसे पात्र छात्र जो छात्रवृृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें तय अवधि में आवेदन करने को कहा गया है।
विभाग की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए छात्र नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान आवेदनों की फर्स्ट लेवल वैरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 जनवरी व दूसरे लेवल की वैरिफिकेशन की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है।