हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 28 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। बता दें प्रदेश के कई भागों में आज ठंडक महसूस की जा रही है। धुप ना खिलने से लोगों को राहत की सांस मिल रही है। हालाँकि बारिश ना होने से मौसम में उमस बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जून तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 27 और 28 जून को अधिक बारिश होने के आसार हैं। इन छह दिनों के दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
बता दें मैदानी क्षेत्रों के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल जैसे ऊपरी क्षेत्रों का रुख कर रहे है। अब बारिश का दौर शुरू होगा तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पेयजल का संकट भी काफी हो रहा है।