हिमाचल में इस दिन यहां होगी डीएलएड की सीटों को भरने के लिए काऊंसलिंग….
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथे राऊंड की काऊंसलिंग 27 दिसम्बर को होगी। बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि काऊंसलिंग बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में होगी। जानकारी के मुताबिक, अभी तक निजी शिक्षण संस्थानों में सब्सिडाइज्ड व नॉन सब्सिडाइज्ड करीब 475 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए करीब 1384 अभ्यर्थी काऊंसलिंग में भाग लेंगे।
बता दें इस काऊंसलिंग में सिर्फ वही भाग ले सकते है जिसने डीएलएड सीईटी परीक्षा पास की हो। यह काऊंसलिंग निजी शिक्षण संस्थानों में रिक्त रही सीटों के लिए होगी।