Loading...

हिमाचल में उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय युवक से चिट्टे की खेप बरामद, गिरफ्तार

Ankita • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की जिला कुल्लू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय युवक से चिट्टे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद निवासी गांव धनीरामपुर, डाकघर सराय, तहसील अकवरपुर, जिला कानपुर, देहात उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनाली में यूपी के एक युवक से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके कमरे में दबिश दी।

इस दौरान उसके कमरे के अंदर एक बंद लिफाफा बरामद हुआ। तलाशी लेने पर लिफाफे के अंदर 8.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।