हिमाचल में उपभोक्ताओं को नहीं मिलेंगी पैकेट बंद दालें, अब इस तरह….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पैकेट फाड़कर दालें दी जाएगी। बता दें खाद्य आपूर्ति निगम ने लोकसभा चुनाव के चलते यह फैसला लिया गया है। ऑर्डर में यह कहा गया है कि लोग खुद भी खाली बैग या लिफाफा लेकर डिपो से दालें ले सकते हैं।
बता दें इन पैकेट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फोटो लगा है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि उपभोक्ताओं को पैकेट वाली दालें दिए जाने से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है।
संबंधित एजेंसी को तीन महीने तक दालों की सप्लाई का ऑर्डर हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को चार में से पसंद की तीन दालें यानी मलका, माश, दाल चना और मूंग दी जा रही है।