Loading...

हिमाचल में एक सप्ताह तक रहेगा मौसम खराब, अंधड़ चलने अलर्ट जारी

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। बता दें कि बीते कल प्रदेश में हुई बारिश और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। तेज तूफान से कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिरे।

विशालकाय पेड़ गिरने से कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा कई मार्ग भी वाहनों की आवाजही के लिए बंद हुए। तेज बारिश और तूफान से लोगों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं मौसम में आए बदलाव के कारण मैदानी क्षेत्रों के लोगों ने गर्मी काफी राहत ली है।