Loading...

हिमाचल के कई भागों में बारिश न होने से बढ़ी उमस, कमजोर पड़ा मानसून

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। राजधानी शिमला में कई दिनों के बाद शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।

इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। मानसून की एंट्री के बाद से ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। लेकिन, कुछ जिलों में अलर्ट जारी होने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है। 17 से 19 जुलाई के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।