हिमाचल में कमीशन व बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे नर्सों के इतने पद….
HNN/शिमला
हिमाचल में जल्द ही कमीशन और बैचवाइज आधार पर 200 पद नर्सों के भरे जाएंगे, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। आदर्श अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इनकी तैनाती होगी।
सरकार ने राज्य में आदर्श अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने का भी निर्णय लिया है। इन अस्पतालों में उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। प्रदेश में 68 आदर्श अस्पताल स्थापित किए जाने हैं।
बताया जाता है कि अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में इन अस्पतालों को खोल दिया गया है। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थो, मैडीसिन और सर्जरी की सुविधा शामिल है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने और डाक्टरों, नर्सों व पैरामैडीकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के साथ आदर्श अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
