HNN/ शिमला
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के मोर्चे पर बड़ी राहत दी है। कंपनियों ने एक मई से व्यावसायिक रसोई सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है।
बता दें पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है और ये कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है। हिमाचल प्रदेश में मई में 2040.50 रुपए में कारोबारियों को व्यावसायिक सिलिंडर मिलेगा।
घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में इस माह कोई असर नहीं पड़ा है। अप्रैल की तर्ज पर ही उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर 1205 रुपए में मिलेगा।

