हिमाचल में करवट बदल सकता है मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना
हिमाचल में ठंड का प्रकोप, पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत 8 दिसंबर को उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 9 दिसंबर को भी इन क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है।
उधर, प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी के कुछ भागों में 6 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।