Loading...

हिमाचल में कल होगी ऑनलाइन लोक अदालत, 4 लाख से अधिक मामले निपटाने का लक्ष्य

SAPNA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के न्यायालयों में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से 27 नवंबर को ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। इस ऑनलाइन लोक अदालत में 4 लाख से अधिक मामले निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। ऑनलाइन लोक अदालत में वाहन चालकों व मालिकों के लंबे समय से लंबित वाहन कर और चालान से संबंधित मामलों को प्रस्तुत किया जाएगा।

प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, धारा 125 के अंतर्गत भरण पोषण के मामले, आवश्यक सेवाओं संबंधित मामले, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, एमएसीटी मामले, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले तथा अन्य सिविल मामलों से संबंधित केस लगाये जाएंगे।

इतना ही नहीं छोटे अपराधों को भी इस बार संबंधित आरोपी घर से ही निपटा सकेंगे जिससे उन्हें अदालत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उधर, प्राधिकरण के सचिव प्रेम पाल रांटा ने बताया कि पहली ऑनलाइन लोक अदालत में 4.14 लाख मामले निपटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कल होने जा रही प्रदेश की सभी अदालतों में भाग लेने की अपील की जा रही है।

वाहन चालान के सबसे अधिक मामले निपटाने का लक्ष्य
अदालत मामले
बिलासपुर 3,544
चंबा 2,938
हमीरपुर 9,238
कांगड़ा 5,685
कुल्लू 5,319
मंडी 5,258
शिमला 33,794
सिरमौर 4,396
सोलन 7,829
ऊना 4,653
किन्नौर 2,136
वाहन चालान 3,26,211