HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीते कल झमाझम बारिश हुई तो वही पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मौसम कूल-कूल हो गया है। इसके अलावा आज भी राज्य में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं राज्य में 30, 31 और 1 जून तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बता दें कि बीते कल मौसम ने एकाएक करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हो गया। कुल्लू, शिमला, मनाली, भुंतर में झमाझम बारिश हुई जबकि रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से घाटी में ठंडक बढ़ गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





