Loading...

हिमाचल में कांग्रेस से कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, यह नाम चर्चा में….

SAPNA THAKUR 9 Dec 2022 Edited 9 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई। इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा को मात्र 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी जीत के बाद अब सीएम का चेहरा कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल है।

राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि प्रतिभा सिंह को अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो लंबे समय तक पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के निर्विवाद नेता रहे वीरभद्र सिंह के प्रति अपनी निष्ठा रखते हैं।

अगर प्रतिभा सिंह सीएम नहीं बनती हैं तो उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को सीएम बनाया जा सकता है। विक्रमादित्य युवा हैं और ऐसा करके पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने का नया संदेश दे सकती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता धनीराम नरेनूराम सांडील का नाम भी सीएम की रेस में है।

इसके अलावा पार्टी के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल के निवर्तमान नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। इन दोनों को ही उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान पूर्व पीसीसी प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में उनके काम को मान्यता देगा।

Related Topics: