Loading...

हिमाचल में किसी कारण से पढ़ाई छोड़ चुके 5000 बच्चों दी जाएगी व्यावसायिक शिक्षा

Ankita • 6 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में हज़ारो ऐसे बच्चे है जो किसी कारण पढ़ाई नहीं कर पाए थे। इसलिए अब उन बच्चो के लिए सरकार ने एक फैसला सुनाया है। बता दें प्रदेश में आउट ऑफ स्कूल 14 से 19 साल तक के वे बच्चे जो किसी कारण पढ़ाई नहीं कर पाए थे और अब कुछ बनना चाहते हैं, उन्हें व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस साल ऐसे 5000 बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाएगी, इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।

बता दें हेल्थ एंड हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, ऑटो मोबाइल, टूरिज्म, सिक्योरिटी, टेलीकॉम, ब्यूटीशियन सहित कंप्यूटर आदि ट्रेड में बच्चों को दक्ष बनाया जाएगा ताकि यह अपना रोजगार चला सकें और भविष्य में आजीविका कमा सकें। इसके लिए कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटी में शामिल शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों तक पहुंचेंगे और रुचि के मुताबिक ट्रेनिंग के लिए तैयार करेंगे। इसके लिए शिक्षा, किसी तरह की कैटेगरी और किसी भी प्रकार की औपचारिकता नहीं होगी। बच्चों को प्रदेश में बनाए गए स्किल सेंटरों में पहुंचाकर विभिन्न व्यवसायों में ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।