हिमाचल में कुछ दिन मौसम साफ रहने के आसार, यहाँ माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान
हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम के मौसम में काफी ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 27 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
मौसम साफ बना रहने से सोलंग नाला में पैराग्लाइडिंग फिर शुरू हो गई है। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। जिसके चलते ऊना में अधिकतम तापमान 27.6, बिलासपुर में 25.5, सोलन में 25.2, धर्मशाला में 24.0, हमीरपुर में 23.9, कांगड़ा में 23.5, शिमला में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही , केलांग और कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में है।