हिमाचल में चरस की बड़ी खेप सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के तहत बंजार पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित 2 तस्करों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (30) पुत्र दीप राम निवासी गांव मान्दरी, डाकघर चलाहल, तहसील सुन्नी व जिला शिमला व बिट्टू (29) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव नराहण, डाकघर तेवण, तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने चियुटा पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम ने एक वाहन (एचपी 35-1512) को चैकिंग के लिए रुकवाया। कार में 2 लोग सवार थे। पुलिस को देखकर वह घबरा गए।
शक के आधार पर पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 463 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना बंजार में धारा 20, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेय गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।