HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल की टीम ने चरस की बड़ी खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केवल सिंह पुत्र मोहन निवासी गांव ढुलारा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, डमटाल पुलिस भदरोया चौक पर नाकाबंदी कर कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक गाड़ी (एचपी 01–1826) को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 2 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी नूरपुर अशोक ने खबर की पुष्टि की है।

