लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, हिरासत में लिए 12 लोग

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पुलिस की टीम ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अंडर सेक्शन 3 प्रिवेंशन ऑफ ईमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला सोलन जिला से जुड़ा हुआ है। यहां कंडाघाट पुलिस थाना के तहत चायल के नगाली में एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

इसकी सूचना किसी ने गुप्त तरीके से पुलिस को दे दी। लिहाजा पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आधी रात को निजी होटल में दबिश दी। यहां पहुंचकर पुलिस ने रेड की और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस द्वारा मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये युवक व युवतियां पंजाब व हरियाणा के रहने वाले हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेचर विला होटल नगाली चायल के मालिक, मैनेजर व पांच महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]